कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स का विनेश के साथ करार

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ करार की घोषणा की है।

इस करार के तहत यह एजेंसी विशेष रूप से फोगाट के ब्रैंड संबंधी करारों और मैदान के बार होने वाले कार्यो तथा सोशल मीडिया पर उनके पोर्टफोलियो को संभालेगी।

विनेश के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, लोकेश राहुल, ड्वेन ब्रावो, श्रेयस अय्यर, सतनाम सिंह और रुपिंदर पाल सिंह सहित कई अन्य खिलाड़ी इस एजेंसी से जुड़े हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि विनेश ने इस साल इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह इन खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन गईं।

हरियाणा में जन्मी विनेश ने 2014 और 2018 एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस करार के बारे में विनेश ने कहा, “मैं कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट्स के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं और मुझे इस टीम के साथ काम करने का इंतजार है। इस एजेंसी के साथ कई बड़े खिलाड़ी जुड़े हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493