कॉलेज में ऐसे दिखें फैशनेबल..

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। यदि आप कॉलेज की भीड़-भाड़ में भी आकर्षक और फैशनेबल लगना चाहते हैं और इस पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो ध्यान दें खरीदारी के इन खास नुस्खों पर।

अर्बनिस्टा इमेज कंसल्टेंसी की निदेशक शीना अग्रवाल ने खरीदारी को लेकर यहां कुछ खास नुस्खे साझा किए हैं, जिसे अपनाकर आप बिना ज्यादा खर्च किए फैशनेबल दिख सकते हैं।

सबसे पहले तो ब्रांडेड सामान का मोह त्याग दें और ऑनलाइन खरीदारी में हाथ आजमाएं।

-अपनी खुद की स्टाइल इजाद करें : कम संसाधनों में भी फैशनेबल दिखना मुमकिन है। इसके लिए आपको अपना खुद का स्टाइल इजाद करना होगा। ढेर सारी फालतू की चीजों पर रुपये खर्च कर ढेर लगाए बिना भी आप फैशनेबल दिख सकते हैं। इसके अलावा यह भी जान लेना जरूरी है कि एक ही समय पर फैशनेबल चीजों से खुद को लादना अच्छा दिखने का मंत्र नहीं है।

-फैशन के लिए बजट का सही प्रबंध : वैसे तो, पैसे भी आपके हैं और पसंद भी आपकी है। लेकिन हमारी सलाह है कि फैशन का सामान खरीदते समय अक्लमंदी दिखाएं और वही सामना खरीदें, जिनकी आपको जरूरत है। सामान की गुणवत्ता का भी ध्यान जरूर रखें, ताकि खरीदा हुआ सामान ज्यादा समय तक टिके।

ब्रांड का मोह त्यागें : आप ब्रांडेड सामान खरीदना पसंद करते हों या नहीं, लेकिन एक बात आपको समझनी होगी कि ब्रांडेड कपड़े पहनने और ब्रांडेड सामानों के इस्तेमाल से ही कोई अच्छा नहीं दिखता। बजाय इसके सामान की गुणवत्ता पर ध्यान दें। यदि आपके पास खास नजर है, तो अपने मतलब की चीजें आपको सड़क किराने पटरी पर बिकती मिल सकती हैं। हमें बस यह समझने की जरूरत है कि बिना ब्रांड के पीछे भागे भी सही तरीके से गुजारा हो सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग का विकल्प चुनें : इन दिनों ऑनलाइन खरीदारी चलन में है और यह कम खर्च में फैशनेबल और स्टाइलिश कपड़े, जूते और सामान तक पहुंच बनाने का आसान जरिया भी बन गया है। ऑनलाइन खरीदारी में विकल्प भी ज्यादा होते हैं और सामान पसंद नहीं आने पर सामान वापसी और बदलने की भी सुविधा होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493