कॉवेल ने जायन मलिक को कहा अशिष्ट

लंदन, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। संगीत दिग्गज सिमोन कॉवेल ने संगीत बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जायन मलिक की बैंड के संगीत को साधारण कहने को उनकी अशिष्टता बताया है।

ज्ञात को कि मलिक ने बैंड छोड़ने के बारे में कहा था कि इस बैंड में रहते हुए उनके पास अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का ज्यादा मौका नहीं है।

मलिक ने कहा कि उन्होंने मार्च में बैंड इसलिए छोड़ दिया, ताकि वे बेहतर संगीत रच सकें।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉवेल ने जवाब में कहा कि मलिक के शब्द बेहद अशिष्ट हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मलिक आखिरकार अपनी बात पर पुनर्विचार करेंगे।

कॉवेल ने कहा, “मुझे लगता है कि वे बाद में अपने बात पर पुनर्विचार करेंगे, क्योंकि बैंड के गीत बनाने की प्रक्रिया बेहद प्रजातांत्रिक थी। यह बैंड के अन्य सदस्यों के प्रति अशिष्टता है, जिनके साथ उन्होंने साथ काम किया।”

कॉवेल ने मलिक की शिकायतों को दरकिनार करते हुए कहा, “सच कहूं तो मैं उनके बारे में ज्यादा सोचता भी नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493