लॉस एंजेलिस, 13 मार्च (आईएएनएस)। टेनिस आइकन सेरेना विलियम्स कथित तौर पर ‘एनेरेस’ नाम के तहत अपनी कॉस्मेटिक्स लाइन लॉन्च करने जा रही हैं।
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, विलियम्स (36) ने कई उत्पादों के लिए ‘एनेरेस’ नाम के ट्रेडमार्क के लिए कानूनी दस्तावेज दायर किए हैं।
माना जा रहा है कि इनमें स्किनकेयर प्रेप और मेकअप हटाने वाले उत्पाद, कोलोन्स और इत्र, मेकअप किट, बाथ साबुन, लिपस्टिक, लिपग्लॉस, आई शेडो, आईलाइनर और मस्कारा इत्यादि शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath