कोंदोगबिया के साथ करार कर सकता है इंटर मिलान

मिलान, 22 जून (आईएएनएस)। इटली का अग्रणी फुटबाल क्लब इंटर मिलान अपने प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान को हराने की पूरी तैयारी कर चुका है और इसी सिलसिला में उसने मोनाको के मिडफील्डर ज्यौफ्रे कोंदोगबिया के साथ करार में रुचि दिखाई है।

कोंदोगबिया के मैनचेस्टर सिटी, रियल मेड्रिड, इंटर और युवेंतस जाने की अटकलें हैं। उनके शानदार खेल की बदौलत मोनाको इस साल चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा।

इंटर और एसी मिलान के बीच इस 22 साल के खिलाड़ी के साथ करार करने के लिए होड़ है। कोंदोगबिया अंडर-16 स्तर से ही फ्रांस का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।

इटली की स्थानीय मीडिया ने बीते सप्ताह खबर दी थी कि उसके खेल निदेशकों ने मोनाको के साथ कोंदोगबिया के स्थानांतरण को लेकर सहमति हासिल कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493