कोच गार्डियोला को विजयी फेयरवैल देना चाहता है बायर्न

बर्लिन, 20 मई (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के कप्तान फिलिप लाहम ने कहा कि क्लब शनिवार को बोरुसिया डार्टमुंड के खिलाफ डीएफबी-पोकल फाइनल मुकाबला जीतकर अपने मुख्य कोच पेप गार्डियोला को एक सुंदर फेयरवैल देना चाहेगा।

लाहम ने गुरुवार को कहा, “हम चाहते हैं कि इस सत्र के अंत में क्लब से विदा ले रहे कोचिंग स्टाफ और हर किसी को एक अच्छी सी फेयरवैल दी जाए।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लाहम ने आगे कहा कि बायर्न इस सत्र में जीते गए जर्मन लीग खिताब के बाद यह कप भी जीतकर अपनी उपलब्धी को दोगुनी करने की कोशिश करेगा।

डार्टमंड शुक्रवार को बर्लिन पहुंचेगा, जहां टीम फाइनल मुकाबले से पहले प्रशिक्षण सत्र में शामिल होगी।

बायर्न के दिग्गज मिडफील्डर शाबी अलोंसो और जावी मार्टिनेज चोटिल होने के कारण जर्मन लीग के अंतिम मुकाबले में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन वह गुरुवार को टीम के साथ बर्लिन पहुंचे।

बायर्न क्लब के अनुसार, अर्जेन रोबेन और होल्गर बाड्स्टुबर चोटिल होने के कारण गुरुवार को टीम के साथ बर्लिन नहीं गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493