कोच ने माना, अर्जेटीना पर थकान का असर

सैंटियागो, 22 जून (आईएएनएस)। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच गेराडरे मार्टिनो ने कहा है कि 2015 कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में उनकी टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे थकान एक बड़ी वजह है।

अर्जेटीना ने शनिवार को जमैका को ग्रुप मैच में 1-0 से हराया। इस मैच के बाद मार्टिनो ने टीम के प्रदर्शन को लेकर निराशा जाहिर की थी।

अब मार्टिनो ने कहा है कि उनकी टीम के खिलाड़ी कोपा अमेरिका से पहले 2014-15 सत्र में कुल मिलाकर 708 मैच खेल चुके हैं।

मार्टिनो ने कहा, “हम असरकारी नहीं रहे हैं। पराग्वे के खिलाफ हुए मैच के दौरान से ही यह दिख रहा है। इसमे थकान बड़ा कारण है।”

मार्टिनो ने कहा कि उनके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस सत्र में अब तक 57, रोबटरे पेरेरा 52, एवर बानेगा 49, कार्लोस तेवेज 48, मास्केरान्हो 47, जेवियर पास्टोर और एरिक लामेला 46, एंजेल दे मारिया 32 मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493