कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा

चेन्नई, 5 मई (आईएएनएस)। कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ 1,865.98 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1,502.52 करोड़ था।

कंपनी के बोर्ड ने प्रत्येक शेयरधारक को प्रत्येक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर का बोनस तथा 0.90 रुपये का लाभांश देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक बैंक की समेकित आय बढ़कर 11,748.32 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 10,166.83 करोड़ रुपये थी।

समेकित आधार पर समूह का शुद्ध लाभ 3,045.45 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 2,464.99 करोड़ रुपये था।

साथ ही कुल आय 21,422.75 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 17,235.63 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493