कोटक लाइफ इंश्योरेंस ने कोटक प्रीमियर लाइफ योजना पेश की

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कोटक महिंद्रा ओल्ड म्यूचुअल लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (कोटक लाईफ इंश्योरेंस) ने गुरुवार को कोटक प्रीमियर लाइफ योजना लांच की। यह योजना उपभोक्ताओं को 99 वर्ष की आयु तक बचत एवं सुरक्षा का विकल्प प्रदान करती है।

कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि यह योजना कर मुक्त पूंजी इकट्ठा करने में प्रयोग की जा सकती है। योजना अवधि में जमा की गई पूंजी की आंशिक रूप से निकासी की भी जा सकती है।

कोटक महिंद्रा ओल्ड म्यूचुअल लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड के एक्चु अरी एवं मुख्य जोखिम अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा, “यह योजना उपभोक्ताओं के जीवन में मूल्य जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के ब्रांड वायदे ‘कोई है हमेशा’ के अनुरूप हमने कोटक प्रीमियर लाईफ योजना डिजाइन की है।”

यह योजना प्रीमियम भुगतान काल के दौरान बोनस प्रदान करता है। इस बोनस के लिए उपभोक्ता कैश पे-आउट या पेड-अप एडिशंस विकल्पों में से चुनाव सकते हैं। कैश पेआउट विकल्प के तहत एक निश्चित अवधि के बाद से योजना अवधि के अंत, मृत्यु या योजना के सरेंडर होने तक हर साल योजना धारक को नकद बोनस दिया जाता है।

पेडअप एडिशंस विकल्प में उपभोक्ता पेडअप एडिशंस खरीदने के लिए अपने बोनस का प्रयोग कर सकते हैं, जो योजना में जमा हो जाते हैं। यह विकल्प उपभोक्ता को पूंजी जमा करने में मदद करता है, ताकि वह सेवानिवृत्ति के बाद चिंतामुक्त जीवन जी सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493