कोटिन्हो स्थानांतरण की वजह से दुखी : नेमार

पोटरे एल्ग्रे, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लीवरपूल के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई मिडफील्डर फिलिप कोटिन्हो इंग्लिश फुटबाल क्लब द्वारा हाल ही में दिए गए बयान के कारण इस समय दुखी और निराश हैं। यह बात उनकी ब्राजील टीम के साथी नेमार ने कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानांतरण की दरख्वास्त करने और स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में रुचि रखने के कारण कोटिन्हो लीवरपूल के लिए पिछले एक महीने से नहीं खेले हैं।

उन्होंने ब्राजील की ओर से खेलते हुए इक्वाडोर के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में गुरुवार को एक गोल किया। इस मैच में ब्राजील ने 2-0 से जीत दर्ज की।

नेमार ने मैच के बाद कहा, “दुर्भाग्यवश, खुश होने के बजाए कोटिन्हो इस समय निराश और दुखी हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें खुश देखना चाहता हूं क्योंकि वह मेरी टीम के साथी हैं इसके अलावा हम दोनों लंबे समय से दोस्त भी हैं। उन्होंने आज गोल किया, जिसने उन्हें और हम सभी को खुश कर दिया।”

लीवरपूल ने कहा कि कोटिन्हो के साथ उनका करार 2022 तक का है और वह उन्हें बेचेगी नहीं।

स्पेनिश क्लब के लिए स्थानांतरण की अंतिम तारीख शनिवार की मध्यरात्रि को खत्म हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493