कोटे डी आइवर में विमान दुर्घटनाग्रस्त

आबिदजान, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोटे डी आइवर के आबिदजान में स्थित एक हवाईअड्डे से शनिवार को उड़ान भरते ही एक विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर 10 लोग सवार थे। हवाईअड्डे पर मौजूद सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि यह कार्गो विमान एक ऐसी कंपनी का था, जो फ्रांसीसी सेना के लिए उपकरण की ढुलाई करती है।

सूत्रों ने कहा कि विमान आबिदजान हवाईअड्डे के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493