कोडक का कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन ‘एकट्रा’

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कोडक ने सोमवार को घोषणा की कि फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर बनाया गया स्मार्टफोन एकट्रा अब देश में फ्लिपकार्ट पर 19,990 रुपये में उपलब्ध है।

एकट्रा स्मार्टफोन अमेरिका और यूरोप में पहले से ही बिक रहा है और इसे बेहतरीन तस्वीरें और मीडिया प्रबंधन के लिए बनाया गया है।

बुलिट समूह (मोबाइल डिवाइस बनाने और बेचने का कोडक ने इसी कंपनी को लाइसेंस दिया है) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर स्टीफेंस ने एक बयान में कहा, “कोडक एकट्रा स्मार्टफोन बेहतरीन फोटोग्राफी करने के लिए बनाया गया है। इसमें आरएडब्ल्यू को समर्थन दिया गया है। ये सब हमारे ग्राहकों की रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे।”

इस स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का एफ 2.0 अपरचर के साथ पिछला कैमरा, 13 मेगापिक्सल का फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ) के साथ अगला कैमरा है, जिसका अपरचर एफ2.2 है।

यह डिवाइस हेलियो के एक्स 20 डेकाकोर प्रोसेसर पर चलता है तथा एंड्रायड मार्शमैलो ओएस पर आधारित है। इसमें एडिटिंग सॉप्टवेयर ‘स्नैपसीड’ दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493