चेन्नई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार धनुष ने मंगलवार को कहा कि वह फिल्म ‘कोडी’ के निर्देशक दुरई सेंथिल कुमार के साथ एक बार फिर अगली फिल्म में काम करेंगे।
धनुष ने ट्वीट किया, “हां। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कोडी’ के दुरई सेंथिल कुमार मेरे लिए अपनी अगली फिल्म की पटकथा लिख रहे हैं। फिलहाल ज्यादा खुलासा करना जल्दबाजी होगी। धन्यवाद।”
पिछले साल रिलीज हुई राजनीति पर आधारित फिल्म ‘कोडी’ में धनुष दोहरी भूमिका निभाते नजर आए थे।
धनुष की झोली में पहले से ही दो फिल्में हैं। ‘कोडी’ निर्देशक के साथ धनुष की आगामी फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। इसकी शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
धनुष फिलहाल बतौर निर्देशक अपनी फिल्म ‘पॉवर पांडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
धनुष रोमांस और हास्य से भरपूर तमिल फिल्म ‘एनाई नोक्की पायुम थोटा’ की शूटिंग भी पूरी करने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath