रोम, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप्पे कोन्टे लीबिया के पूर्वी सैन्य कमांडर खलिफा हफ्तार और उनके संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रधानमंत्री फयाज अल सराज से गुरुवार को ब्रसेल्स में मुलाकात करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, यह वार्ता यूरोपीय संघ के प्रमुखों की बैठक से इतर हो सकती है।
इटली के प्रसारक टीजी2 के साथ रविवार को साक्षात्कार में कोन्टे ने कहा था कि वह आगामी सप्ताह में हफ्तार और सराज से मिल सकते हैं लेकिन अभी तक उनके कार्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हफ्तार और सराज ने पिछले सप्ताह एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन से इतर कोन्टे के साथ वार्ता की थी।
dharmpath.com dharmpath