चेन्नई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स उद्योग की प्रमुख कंपनी कोन ने अपने श्रीलंका कारोबार का विस्तार किया है। कम्पनी ने स्कैन इंजीनियरिंग (प्राइवेट लिमिटेड) के साथ डिस्ट्रिब्यूशन करार किया है। स्कैन इंजीनियरिंग को एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स इंस्टॉल, मेंटेन और सर्विस करने का लगभग 10 वर्षो का अनुभव है।
कोने एलिवेटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित गोसाईं ने इस अवसर पर कहा, “पर्यटन उद्योग तेजी में है। इसके लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं चाहिए जिसे पूरा करते हुए कंस्ट्रक्शन सेक्टर की तेज वृद्धि होगी। इस बाजार में हमारे ब्रांड के लिए असीम अवसर हैं क्योंकि ग्राहकों को उनके उपयोग के लिए एक उम्दा ब्रांड, कोन की क्वालिटी चाहिए। श्रीलंका बाजार में कोन के एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स के साथ-साथ मेंटेनेंस और आधुनिकीकरण के साधन भी उपलब्ध होंगे।”
स्कैन इंजीनियरिंग (प्राइवेट लिमिटेड) के कार्मिक कार्य कुशल हैं। इनमें कई चीन, मलेशिया और कोरियो में एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स के सभी पहलुओं में तकनीकी प्रशिक्षण ले चुके हैं।
इस अवसर पर स्कैन इंजीनियरिंग (प्राइवेट लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक कीर्ति अभयनायके ने कहा, “एक विश्वस्तरीय ब्राण्ड कोन से करार के बाद हमारा हौसला और बुलंद है। हम बाजार को बेहतर सेवा दे पाएंगे।”
कोन की सफलता के विभिन्न कारणों में एक इनोवेशन पर इसका जोर देना है। कोन अन्य उद्योगों में भी नई तकनीकी तलाशती है। बदलते बाजार, नए रुझान, ग्राहकों की जरूरतों और कार्य पद्धतियों पर इसकी पैनी नजर रहती है। कोन के पूरे साल जारी नए-नए इनोवेशंस की बड़ी रेंज है।
2016 में कोन ने सालाना 8.8 अरब यूरो का कारोबार दर्ज किया था और इस साल के समापन पर कोन में 52,000 लोग कार्यरत थे। कोन के क्लास बी शेयर फिनलैंड में नास्डैक हेलसिंकी लि. में लिस्टेड है।
dharmpath.com dharmpath