कोपा अमेरिका : अर्जेटीना और चिली सेमीफाइनल में

मैसाचुसेट्स (अमेरिका), 19 जून (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण में अर्जेटीना और चिली ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को आसानी से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

जिलेट स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए मैच में अर्जेटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2011 कोपा अमेरिका कप की उप विजेता टीम वेनेजुएला को क्वार्टर फाइनल में 4-1 से हरा दिया।

अर्जेटीना के लिए गोनजालो हिग्युएन ने आठवें और 28वें मिनट में, लियोनेल मेसी ने 60वें मिनट में और इरिक लामेला ने 71वें मिनट में गोल किए।

इस मैच में मेसी ने अर्जेटीना के लिए सर्वाधिक 54 गोल के गैब्रिएल बातिस्टुटा के रिकार्ड की बराबरी की।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चिली ने मैक्सिको को लिवाइस स्टेडियम में खेले गए मैच में 7-0 से मात दी।

चिली के लिए इडुआडरे वारगस ने चार गोल किए। उन्होंने यह गोल 44वें, 52वें, 57वें और 74वें मिनट में किए। जबकि एडसन पुच ने 16वें और 87वें मिनट में गोल किया। एलेक्स सांचेज ने 49वें मिनट में गोल किया।

सेमीफाइनल में अर्जेटीना की टीम मेजबान अमेरिका से भिड़ेगी। चिली का मैच कोलंबिया से होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493