कोपा अमेरिका : इक्वाडोर, पेरू का मुकाबला 2-2 से ड्ऱॉ

फीनिक्स (एरिजोना), 9 जून (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका के सौंवे संस्करण के ग्रुप-बी में बुधवार को पेरू और इक्वाडोर के बीच हुआ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला था।

पेरू ने हालांकि पहले ही दो गोल दागकर बढ़त बना ली थी, लेकिन इक्वाडोर ने भी वापसी करते दो गोल दागे और यह मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

पेरू के लिए क्रिस्टियान सुएवा ने मुकाबले के पांचवें मिनट में और एडिसन फ्लोरेस ने 13वें मिनट में पाओलो गुएरेरो की मदद से गोल दागा।

पहले ही दो गोल दागकर बढ़त बनाने वाली पेरू की टीम के खेल पर जवाबी हमला करते हुए इक्वाडोर के लिए 39वें मिनट में एनेर वालेंसिया ने गोल दागा।

वालेंसिया के गोल से पहले हॉफ में दोनों टीमों का स्कोर 2-1 पर था। हालांकि, इक्वाडोर की ओर से मिलेर बोलानोस ने गोल दागकर यह मुकाबला 2-2 से बराबर कर दिया।

मुकाबले की समाप्ति से केवल कुछ क्षण पहले ही पेरू के राउल रुइदाज को गोल दागने का अवसर मिला था, लेकिन वह इसमें चूक गए।

अपने ग्रुप में पेरू चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, ब्राजील बेहतर गोल अंतर के लिहाज से पहले स्थान पर है।

इक्वाडोर दो अकों के साथ ग्रुप-बी में तीसरे स्थान पर है और रविवार को उसका सामना हैती से होगा। वहीं, पेरू की भिड़ंत ब्राजील से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493