कोपा अमेरिका : कोलंबिया ने मेसी की अर्जेटीना को 2-0 से मात दी

साल्वाडोर (ब्राजील), 16 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना की केपा अमेरिका-2019 टूर्नामेंट में शुरुआत खराब रही और उसे ग्रुप-बी के अपने पहले मैच में कोलंबिया के खिलाफ 2-0 से हार झेलनी पड़ी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अर्जेटीना के खिलाफ कोलंबिया की पिछले 12 वर्षो में यह पहली जीत है।

इस अहम मुकाबले में कोलंबिया के लिए रोजर मार्टिनेज और डुवान जापाटा ने गोल दागे।

मैच के पहले हाफ में हालांकि, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

अर्जेटीना ने जहां अटैकिंग अप्रोच अपानाई, तो वहीं कोलंबिया ने भी काउंटर अटैक का तरीका अपनाया।

दोनों टीमों को पहले 45 मिनट में गोल करने में सफलता नहीं मिली।

दूसरे हाफ में शुरू से ही कोलंबिया बेहतर टीम नजर आई। 70वें मिनट में मार्टिनेज लेफ्ट विंग से 18 गज के बॉक्स में दाखिल हुए और गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद, कभी भी ऐसा नहीं लगा कि मेसी की टीम मुकाबले में वापसी कर सकती है।

मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले जपाटा को मौका मिला और उन्होंने गोल करते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

कोलंबिया ने इससे पहले, 2007 में अर्जेटीना को 2-1 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493