ला सेरेना (चिली), 21 जून (आईएएनएस)। मेजबान चिली कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन उरुग्वे से भिड़ेगा।
चिली ने ग्रुप-ए में पहला स्थान हासिल किया है। उसने शुक्रवार को बोलीविया को 5-0 से हराया था।
दूसरी ओर, उरुग्वे ने पराग्वे को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए अंतिम-8 दौर के लिए क्वालीफाई किया है।
उरुग्वे का सामना जहां चिली के साथ होना है वहीं पराग्वे की टीम 27 जून को अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगा।
ग्रुप-ए में चिली से पीछे दूसरे स्थान पर रहते हुए बोलीविया की टीम भी अंतिम-8 दौर में पहुंच गई। उसका सामना ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर आने वाले टीम से होगा।
dharmpath.com dharmpath