कोपा अमेरिका : गुएरेरो की हैट्रिक से पेरू सेमीफाइनल में पहुंचा

टेमुको (चिली), 26 जून (आईएएनएस)। पाउलो गुएरेरो की शानदार हैट्रिक के दम पर पेरू ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में बोलीविया को 3-1 से हराते हुए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट से सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

बायर्न म्यूनिख के पूर्व स्ट्राइकर गुएरेरो ने पहले हाफ में तीन मिनट में दो गोल किए और फिर 74वें मिनट में तीसरा गोल करते अपनी टीम को जीत दिलाई।

बोलीविया की ओर से एकमात्र गोल मार्सेलो मोरेनो ने खेल खत्म होने से छह मिनट पहले किया। यह गोल पेनाल्टी पर हुआ।

अब सेमीफाइनल में पेरू की टीम सोमवार को सैंटियागो में चिली से भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल में ब्राजील का सामना पराग्वे से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493