कोपा अमेरिका : चिली ने इक्वाडोर को हराया

सैंटियागो (चिली), 12 जून (आईएएनएस)। अर्तुरो विडाल और एडवडरे वार्गेस द्वारा दूसरे हाफ में किए गए गोलों की मदद से चिली ने कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हरा दिया।

विडाल ने 67वें मिनट में हासिल पेनाल्टी को गोल में बदला। इसके छह मिनट बाद वार्गेस ने एलेक्सिस सांचेज द्वारा दिए गए पास पर गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

इक्वाडोर ने मैच को लगभग एक घंटे तक बराबरी पर बनाए रखा। इस दौरान हालांकि इक्वाडोर ने गोल करने के बहुत कम मौके बनाए।

दूसरी ओर, चिली ने लगातार हमला जारी रखा। इस दौरान उसे भी गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वह उनमें सफल नहीं हो सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493