कोपा अमेरिका : पेरू के खिलाफ मुकाबले को लेकर कोलंबियाई प्रशंसक उत्सुक

बोगोटा, 15 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया के लोग कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण में शुक्रवार को पेरू के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले का व्यग्रता से इंतजार कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्बूया की समाचार एजेंसी ‘प्रेंसा लेतिना’ ने बताया है कि कोलंबियाई लोग टीम के आगामी मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं।

अधिकतर लोगों का मानना है कि कोस्टारिका के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद कोलंबिया की टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी।

कोलंबिया को कोस्टारिका से हुए मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। कोच नेस्टर पेकेरमैन के कहा कि इस हार के लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं। इसके बावजूद प्रशंसकों ने उन्हें माफ कर दिया।

स्थानीय फुटबाल विशेषज्ञों का कहना है कि पेकेरमैन ने कोस्टारिका की टीम को कमतर समझा, विशेषकर अमेरिका और पराग्वे के खिलाफ मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद।

कोलंबिया का कोपा अमेरिका 2015 में पेरू के साथ हुआ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, जबकि 2011 के टूर्नामेंट में टीम को पेरू से हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493