सैंटियागो (चिली), 30 जून (आईएएनएस)। एडुआडरे वर्गास के दो गोलों की बदौलत मेजबान चिली सोमवार को पेरू को 2-1 से हराकर कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, पेरू को बराबरी का एकमात्र मौका चिली के गैरी मेडेल द्वारा किए गए आत्मघाती गोल की बदौलत मिला।
चिली की टीम 1987 के बाद पहली बार और 1916 में शुरू हुए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में चौथी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है।
दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को अर्जेटीना और पराग्वे के बीच खेला जाना है। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में शनिवार को पेरू से भिड़ेगी।
बहरहाल, पराग्वे के खिलाफ चिली ने आक्रामक शुरुआत की। पहला हाफ खत्म होने से ठीक तीन मिनट पहले एलेक्सिस सांचेज के पास पर वर्गास ने गोल कर चिली को बढ़त दिलाई।
इसके बाद दूसरे हाफ और मैच के 60वें मिनट में मेडेल ने एक आत्मघाती गोल कर पेरू की मनमांगी मुराद पूरी कर दी।
पेरू की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी और चार मिनट बाद ही वर्गास द्वारा 30 यार्ड दूर से खेला गया एक शॉट पराग्वे के गोलकीपर प्रेडो गालेस को छकाता हुआ गोलपोस्ट में समा गया।
इसके बाद पेरू की ओर से आक्रमण और बराबरी की कोशिशें जरूर तेज हुईं, लेकिन चिली ने आखिरी मिनटों में खेल पर नियंत्रण रखते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली।
dharmpath.com dharmpath