सैंटियागो, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिका में फुटबाल को नियंत्रित करने वाली संस्था-कानमेबोल ने वेल्मर रोल्डान को चिली और अर्जेटीना के बीच होने वाले कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के लिए रेफरी नियुक्त किया है।
यह मैच चार जुलाई को खेला जाएगा। इस्तादियो नासियोनेल में होने वाले इस मैच में रोल्डान के सहयोगी के तौर पर एलेक्जेंडर गुजमान (पहला सहायक) और क्रिस्टियन दे ला क्रूज ( दूसरा सहायक) चुना गया है। वेनेजुएला के जोस अर्गोट चौथे मैच अधिकारी होंगे।
ग्रुप स्तर पर रोल्डान इससे पहले अर्जेटीना और पराग्वे के मैच के अलावा पेरू और बोलीविया के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका अदा कर चुके हैं।
रोल्डान ने 2014 फीफा विश्व कप में भी रेफरी की भूमिका अदा की थी।
dharmpath.com dharmpath