कोपा अमेरिका : ब्राजील को हराकर पराग्वे सेमीफाइनल में पहुंचा

कांसेपसियन (चिली), 28 जून (आईएएनएस)। पराग्वे ने शनिवार को ब्राजील को 4-3 से हराते हुए कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।

ब्राजील को 2011 में भी क्वार्टर फाइनल में ही हार मिली थी। पराग्वे ने ही ब्राजील को हराया था।

पराग्वे के लिए डेर्लिस गोंजालेज ने मैच जिताऊ गोल किया। ब्राजील की ओर से डगलस कोस्टा और एवर्टन रिबेरो जैसे अहम खिलाड़ी पेनाल्टी पर गोल नहीं कर सके।

अब सेमीफाइनल में पराग्वे का सामना अर्जेटीना से होगा। यह मैच मंगलवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493