सैंटियागो, 22 जून (आईएएनएस)। ब्राजील ने रविवार को कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के अपने अंतिम ग्रुप मैच में वेनेजुएला को 2-1 से हरा दिया। एक अन्य मैच में कोलम्बिया और पेरू के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
ग्रुप-सी में अब ब्राजीलस पेरू और कोलम्बिया अंतिम-8 दौर में जगह बनाने में सफल रहे।
ब्राजील ने छह अंकों के साथ इस ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। उसे तीन में से एक मैच में हार मिली जबकि दो में उसने जीत हासिल की।
दूसरी ओर, पेरू को तीन में से एक मैच में जीत मिली और एक मैच बराबरी पर छूटा। उसके दो मैच ड्रॉ रहे।
कोलम्बिया ने ब्राजील पर जीत के साथ खाता खोला था लेकिन इसके बाद उसे एक मैच में हार मिली, एक मैच बराबरी पर छूटा।
वेनेजुएला को तीन में से एक मैच में जीत मिली जबकि दो मैचों में उसे हार मिली। यह टीम अंतिम-8 दौर में जगह नहीं बना सकी।
dharmpath.com dharmpath