कोपा अमेरिका : ब्राजील से हारकर बाहर हुआ हैती

ओरलांडो (फ्लोरिडा), 9 जून (आईएएनएस)। मिडफील्डर फिलिप कोतिंहो के तीन गोल ने ब्राजील को बुधवार देर रात हुए मुकाबले में हैती को 7-1 से हराया।

कोपा अमेरिका ग्रुप-बी में हुए इस मुकाबले में हार झेलनी वाली हैती की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम है।

इससे पहले हैती को पेरू से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

अपने अच्छे फार्म में चल रहे लीवरपूल फुटबाल क्लब के खिलाड़ी कोतिंहो ने हैती के खिलाफ मुकाबले के 14वें मिनट में ही टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद 29वें मिनट में उन्होंने टीम के लिए दूसरा गोल किया।

मध्यातंर से पहले डानी अल्वेस की मदद से रेनाटो अगस्तो द्वारा किए गए गोल ने ब्राजील को 3-0 से बढ़त दिलाई।

दूसरे हॉफ की शुरुआत से पहले ब्राजील के कोच डुंगा ने जोनास ओलिविएरा के स्थान पर गेब्रियल को शामिल किया।

डुंगा का यह फैसला उस वक्त सही साबित हुआ, जब गेब्रियल ने 59वें मिनट में गोल दागा। इसके बाद 67वें मिनट में लुकास लीमा ने गोल दागकर टीम को 5-0 से बढ़त दिलाई।

इस बीच, हैती के लिए जेम्स मार्सेलिन ने 70वें मिनट में पहला और एकमात्र गोल दागा, जबकि ब्राजील के खिलाड़ियों के गोल दागने का सिलसिला रूका नहीं और 86वें मिनट में अगस्तो ने छठा गोल दागा।

इससे पहले ब्राजील की टीम में एलियास के स्थान पर वालासे को टीम में शामिल किया गया था। अगस्तो के बाद इंजरी टाइम में कोतिंहो ने हैट्रिक पूरी करते हुए सांतवा गोल दागा।

इस मुकाबले में फीफा विश्व रैंक में सातवें स्थान पर काबिज ब्राजील ने जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493