कोपा अमेरिका में वालेंसिया के लिए नहीं खेल पाएंगे एल्व्स

वालेंसिया, 24 मई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब वालेंसिया के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई गोलकीपर डिएगो एल्व्स दाहिने टखने में लगी चोट के कारण कोपा अमेरिका कप में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

एल्व्स के दाहिने टखने की अंदरूनी लिगामेंट के चोटिल होने की पुष्टि रविवार को हुई, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया।

कोपा अमेरिका कप जून के पहले सप्ताहांत पर शुरू होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजीलियाई अंतर्राष्ट्रीय गोलकीपर एल्व्स पूरे सत्र के दौरान वालेंसिया के मुख्य गोलकीपर रहे तथा अल्मेरिया के खिलाफ पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए।

यह मैच वालेंसिया ने 3-2 से जीत लिया था और जीत हासिल करने के साथ-साथ अगले वर्ष चैम्पियंस लीग के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

अल्मेरिया के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर ही एल्व्स को दो बार उपचार लेना पड़ा था, हालांकि एक गोल किक लेने के दौरान उनकी परेशानी बढ़ गई और उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493