कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में एटलेटिके मेड्रिड

एइबर (स्पेन), 26 जनवरी (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड ने कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टूर्नामेंट में एइबर क्लब के खिलाफ एटलेटिको क्लब का यह मैच भले ही 2-2 से ड्रॉ रहा हो, लेकिन औसत रूप से 5-2 से जीत हासिल कर क्लब ने सेमीफाइनल का रुख किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल दौर के पहले चरण के मुकाबले में एटलेटिको ने एइबर को 3-0 से मात दी थी। इसके बाद दूसरे चरण के मुकाबले में जीत की आशा लिए मेहमान टीम ने अच्छी शुरुआत की कोशिश की, लेकिन फिर भी जीत हासिल नहीं कर पाए।

एटलेटिको के खिलाफ सभी प्रतियोगिताओं में एइबर क्लब की यह लगातार छठी हार है।

इस मैच में एटलेटिको के लिए दूसरे हाफ में जोस मारिया जिमेनेज (49वें मिनट) ने गोल दागकर खाता खोला। इसके जवाब में एइबर के लिए 73वें मिनट में सेर्गी एनरिक ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया।

एनरिक की ओर से किए गए गोल के बाद एइबर के लिए 80वें मिनट में प्रेडो लियोन ने गोल दागकर बढ़त हासिल की, लेकिन 85वें मिनट में जुआनफ्रान ने एटलेटिको के लिए गोल दागकर मैच 2-2 से ड्रॉ कर दिया।

एटलेटिको क्लब ने 10 बार कोपा डेल रे टूर्नामेंट खिताब जीता है। पिछली बार क्लब ने यह खिताब 2013 में रियल मेड्रिड को हराकर जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493