सेविले, 24 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोनो को कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में बुधवार देर रात यहां सेविला के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
सेविला ने अपने घरेलू मैदान पर बार्सिलोना को 2-0 से पराजित किया।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के कोच एर्नेस्तो वल्वेर्दे ने इस मैच के लिए अर्जेटीना के करिश्माई फारवर्ड लियोनेल मेसी को टीम में शामिल नहीं किया और स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी दूसरे हाफ में मैदान पर आए।
बार्सिलोना ने मैच में 60 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा लेकिन टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।
दूसरीे ओर, मेजबान टीम ने शुरुआत से ही अटैकिंग गेम खेलने को प्रयास किया। 58वें मिनट में पाब्लो साराबिया ने विंग से मिले क्रॉस पर दमदार गोल करते हुए सेविला को बढ़त दिला दी।
एक गोल की बढ़त बनाने के बाद सेविला के खिलाड़ियों को आत्मविश्वास बढ़ा और वे अपनी बढ़त को दोगुना करने में भी कामयाब हो गए।
मैच के 76वें मिनट में बेन येडर ने मेजबान टीम के लिए दूसरा गोल किया।
dharmpath.com dharmpath