कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में रियल मेड्रिड

मेड्रिड, 13 जनवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने 40 मुकाबलों में अविजित रहते हुए कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रियल का दूसरे चरण के सेमीफाइनल मैच में सेविला के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पिछले सप्ताह हुए पहले चरण के मुकाबले में रियल ने सेविला पर 3-0 से जीत दर्ज की थी।

रियल के कोच जिनेदिन जिदान ने इस मैच के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोलकीपर केलर नवास को आराम दिया था।

इस मुकाबले में जहां रियल के लिए मार्को आसेंसियो (48वें मिनट), सर्गियो रामोस (83वें मिनट) और करीम बेंजेमा (93वें मिनट) ने गोल किए, जबकि सेविला के लिए स्टीवन जोबेटिक (53वें मिनट) और इबोरा (77वें मिनट) ने गोल किए। टीम को पहला गोल रियल के खिलाड़ी डानिलो की गलती के कारण मिला, जहां उन्होंने अपने ही पाले में गोल दागा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493