कोपा डेल रे : गसामा के दम पर अल्मेरिया ने विलारियल को ड्रॉ पर रोका

अल्मेरिया (स्पेन), 2 नवंबर (आईएएनएस)। सेकोउ गसामा के अच्छे प्रदर्शन की मदद से अल्मेरिया ने कोपा डेल रे में खेले गए मैच में विलारियल को ड्रॉ पर रोका।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच अंतिम-32 दौर के पहले चरण का मैच 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

पहले हॉफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ। दूसरा हाफ बेहद रोमांचक रहा। अंतिम पच्चीस मिनट में पांच गोल दागे गए।

चेमा नुनेज ने 52वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर अल्मेरिया का खाता खोला।

इसके बाद, सेंटी काजरोला ने 67वें मिनट में गोल करते हुए विलारियल का स्कोर अल्मेरिया के खिलाफ 1-1 से बराबर कर दिया।

इस बीच अल्मेरिया के खिलाड़ी से हुए ओन गोल के कारण विलारियल को बढ़त मिल गई। यह गलती फ्रान कालेजोन से हुई। इसके बाद, सामु चुकवएज ने 83वें मिनट में गोल करते हुए विलारियल को 3-1 की बढ़त दे दी।

हार की कगार पर पहुंच चुके अल्मेरिया को गसामा ने 86वें मिनट में अपने गोल से संभाला और स्कोर 2-3 किया।

इसके बाद अतिरिक्त समय में गसामा (91वें मिनट) ने फिर गोल करते हुए विलारियल के खिलाफ अल्मेरिया का स्कोर 3-3 कर दिया। इसी स्कोर के साथ यह मैच समाप्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493