मेड्रिड, 11 जनवरी (आईएएनएस)। लेगानेस ने केपा डेल रे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास कायम किया है, वहीं रियल मेड्रिड ने नुमानसिया के खिलाफ ड्रॉ मैच खेला।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, विलारियल के खिलाफ दूसरे चरण का मैच 2-1 से हारने के बावजूद लेगानेस ने क्वार्टर फाइनल में कदम रख लिया है।
लेगानेस ने पहले चरण का मैच विलारियल के खिलाफ 1-0 से जीता था।
विलारियल के लिए इस मैच में राबा ने गोल किया था और इसके बाद 88वें मिनट में डेनिस चेरसेव ने गोल किया था। लेगानेस के लिए नाबिल एल-जहार ने गोल किया, लेकिन इस एकमात्र गोल के बावजूद टीम में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
रियल ने नुमानसिया को पहले चरण में 3-0 से हराया था। इसके बाद दूसरे चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा है।
रियल के लिए पहले हाफ में लुकास वाजक्वेज ने और नुमानसिया ने गुइलेरमो ने किया।
दूसरे हाफ में वाजक्वेज ने रियल के लिए एक और गोल कर उसे 2-1 से बढ़त दी, लेकिन गुइलमेरो ने अंतिम समय में गोल कर नुमानसिया को 2-2 से बराबर कर इस मैच को ड्रॉ कर दिया।
dharmpath.com dharmpath