कोपा डेल रे में विलेनोवेंसी ने बार्का को बराबरी पर रोका

मेड्रिड, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की तीसरे श्रेणी की फुटबाल टीम विलेनोवेंसी ने बुधवार को खेले गए कोपा डेल रे के अंतिम-32 दौर के पहले चरण के मुकाबले में शक्तिशाली एफसी बार्सिलोना को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया।

बार्सिलोना को दूसरे चरण का मुकाबला अपने घर में खेलना है और इसमें उसकी जीत के पूरे आसार हैं लेकिन बुधवार को जो परिणाम रहा वह उसके लिए काफी निराशाजनक है।

बार्सिलोना के कोच लुइस एनरिक ने इस मैच में स्टार फारवर्ड लुइस सुआरेज और स्ट्राइकर नेमार को आराम देने का फैसला किया। कप्तान लियोनेल मेसी अब भी चोटिल हैं। ऐसे में बार्सिलोना के युवा स्ट्राइकर कोई कमाल नहीं कर सके।

विलेनोवेंसी के खिलाड़ियों ने शक्तिशाली बार्का को रोकने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया, लेकिन बार्का के एड्रियानो, जेरेमी मेथ्यू, थॉमस वर्मालेन और डगलस जैसे युवा तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ी मेजबान टीम की रक्षापंक्ति में सेंध लगाने में नाकाम रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493