कोपा डेल रे : रामोस के 2 गोल, रियल ने गिरोना को हराया

मेड्रिड, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सर्गियो रामोस के अच्छे प्रदर्शन की मदद से रियल मेड्रिड ने कोपा डेल रे के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में गिरोना क्लब को 4-2 से हराया।

इस जीत को हासिल कर रियल ने कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदों को और भी पक्का कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात हुए इस मैच को देखने के लिए करीब 51,000 प्रशंसक एस्तादियो सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में मौजूद थे।

इस मैच में गिरोना ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सका। सातवें मिनट में चोको लोजानो ने गोल कर गिरोना का खाता खोला था।

18वें मिनट में लुकास ने गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 42वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर रामोस ने रियल को 2-1 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में भी गिरोना ने ही गोल की शुरुआत की। 66वें मिनट में एलेक्स ग्रानेल के गोल से टीम ने रियल के खिलाफ स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया।

रियल ने इसके बाद शानदार वापसी की और 77वें मिनट में किए गए रामोस के गोल से गिरोना को 3-2 से पीछे छोड़ दिया।

रियल ने करीम बेंजेमा की ओर से 80वें मिनट में किए गए गोल के साथ इस मैच में 4-2 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493