गिरोना (स्पेन), 1 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश दिग्गज रियल मेड्रिड ने गुरुवार देर रात यहां कोपा डेल रे क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में गिरोना को 3-1 से मात देकर टूर्नामेंट के अंतिम-4 में जगह बनाई।
बीबीसी के अनुसार, रियल ने गिरानो के खिलाफ यह मुकाबला 7-3 के कुल योग से जीता। पहले चरण में रियल ने 4-2 से जीत दर्ज की थी।
इस मुकाबले में भी शुरू से ही रियल का दबदबा देखने को मिला। मेहमान टीम ने पहले मिनट से ही अटैक करने पर भरोसा दिखाया। पहला गोल फ्रेंच स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने 27वें मिनट में किया।
पहला हाफ समाप्त होने से पहले रियल ने एक और सफल अटैक किया। 43वें मिनट में बेंजेमा ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से शानदार गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। रियल के लिए सबसे अधिक गोल करने की सूची में बेंजेमा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
दूसरे हाफ में मेजबान टीम ने वापसी करने का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं पाए। 71वें मिनट में गिरोना के लिए मैच का एकमात्र गोल प्रेडो पोरो ने किया।
इसके पांच मिनट बाद, रियल ने उसे करारा जवाब दिया। मार्कस लोरेंते ने 25 गज की दूसरी से गोल करते हुए मेहमान टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
dharmpath.com dharmpath