कोपा डेल रे : रियल ने मेलिला को 6-1 से हराया

मेड्रिड, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने कोपा डेल रे के अंतिम-32 दौर के दूसरे चरण के मैच में मेलिला को 6-1 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मिली इस जीत के साथ रियल क्लब ने अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर लिया है।

स्पेनिश कोपा डेल रे के अंतिम-32 दौर के दोनों चरणों के मैच के औसतन परिणाम के तहत रियल ने मेलिला को 10-1 से हराया। पहले चरण के मैच में रियल ने मेलिला को 4-0 से मात दी थी।

मार्को एसेनसियो ने 33वें मिनट में गोल करते हुए रियल का खाता खोला। इसके दो मिनट बाद ही उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दे दी।

जावी सांचेज ने 39वें मिनट में एसेनसियो से मिले पास को गोल में तब्दील करते हुए रियल को 3-0 से आगे कर दिया। रियल ने दूसरे हाफ में भी मैच पर अपना दबदबा कायम रखा।

इस्को ने 47वें मिनट में रियल के लिए इस मैच का चौथा गोल किया। 75वें मिनट में जूनियर विनिसियस ने फुटबाल को मेलिला के गोल पोस्ट तक पहुंचाया। इस बीच, यासिन कासमी को मेलिला के लिए पेनाल्टी मिली और उन्होंने इसे भुनाते हुए टीम का खाता खोला। हालांकि, इस मैच में मेलिला की ओर से किया गया यह एकमात्र गोल था।

इस्को ने इसके बाद, 83वें मिनट में रियल के लिए गोल कर उसे मेलिला के खिलाफ 6-1 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493