कोपा डो ब्रासील : क्रुजेरियो ने जीता फाइनल का पहला चरण

बेलो होरिजोंते (ब्राजील), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर थियागो नेवेस की ओर से किए गए गोल के दम पर क्रुजेरियो ने कोपा डो ब्रासील के फाइनल के पहले चरण का मैच जीत लिया।

इस मैच में मौजूदा विजेता क्रुजेरियो ने कोरिंथियंस क्लब को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय खिलाड़ी ने बुधवार रात खेले गए मैच में के पहले हाफ में ही गोल कर क्रुजेरियो को 1-0 की बढ़त दे दी थी।

कोरिंथियंस को गोल करने का एक भी मौका न देते हुए क्रुजेरियो ने अंत में 1-0 से इस मैच में जीत हासिल की।

दोनों टीमों के बीच फाइनल के दूसरे चरण का अगला मुकाबला 17 अक्टूबर को कोरिंथियंस एरीना पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493