कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब की रक्षा अभियान शुरू करेगा रिवर प्लेट

आसुनसियोन, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना का फुटबाल क्लब रिवर प्लेट पेरू के क्लब आलिएंजा लीमा के खिलाफ खेलते हुए कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब का रक्षा अभियान शुरू करेगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ ने कहा है कि रिवर प्लेट और आलिएंजा लीमा के बीच का यह मुकाबला छह मार्च को खेला जाएगा।

पांच मार्च को ब्राजीली क्लब फ्लामेंगो बोलिवियाई सॉकर लीग 2018 क्लाउसुरा चैम्पियनशिप के विजेता क्लब के साथ भिड़ेगा।

इसी तरह छह मार्च को ही कोलम्बियाई क्लब जूनियर का सामना साओ पाउलो स्थित क्लब पाल्मीएरास से होगा।

कोपा लिबर्टाडोरेस का 2019 संस्करण 22-23 जनवरी को तीन क्वालीफाईंग स्टेज के मैचों के साथ शुरू होगा।

कोपा लिबर्टाडोरेस दक्षिण अमेरिकी क्लब फुटबाल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इसकी तुलना यूरोप में आयोजित होने वाले चैम्पियंस लीग से किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493