कोपा लिबर्टाडोरेस : नेशनल ने गार्सिलासो को हराया

मोंटेवीडियो, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कोपा लिबर्टाडोरेस टूर्नामेंट में उरुग्वे के फुटबाल क्लब नेशनल ने चौथे दौर के ग्रुप एफ के एक मैच में पैराग्वे के रियल गार्सिलासो को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को खेले गए इस मैच में गार्सिलासो के लिए सेबेस्टियन रोड्रिगेज ने 40वें, गुजमैन कोरूजो ने 79वें, लेंड्रो बार्सिया ने 85वें और गोंजालो बेर्गेसेसो ने 88वें मिनट में गोल दागे।

इस जीत के बाद नेशनल ग्रुप एफ में दूसरे नंबर पर है और वह सांतोस से चार अंक पीछे है।

तीन बार के चैंपियन नेशनल का अगला मुकाबला एक मई को संतोस से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493