कोपा लिबर्टाडोरेस : मेल्गार ने तीसरे दौर में काराकेस को 2-0 से हराया

लीमा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। पेरू के क्लब मेल्गार ने कोपा लिबर्टाडोरेस के तीसरे दौर के पहले लेग के मुकाबले में यहां वेनेजुएला के क्लब काराकास को 2-0 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस दौर के विजेता को टूर्नामेंट के ग्रुप-एफ में जगह मिलेगी जिसमें ब्राजील का पाल्मेरियास, अर्जेटीना का सेन लोजेंजो और कोलंबिया का जूनियर नामक क्लब शामिल है।

जॉर्ज पाउटासो के मार्गदर्शन में बारिश से बाधित इस मैच में मेल्गार ने दमदार प्रदर्शन किया।

मुकाबले का पहला गोल 35वें मिनट में एंजल रोमेरो ने हेडर के जरिए किया। उन्होंने जोएल सांचेज के पास पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।

दूसरा हाफ भी मेल्गार के नाम रहा। 51वें मिनट में रोमेरो ने शानदार पास दिया जिस पर गोल करते हुए हिदेयोशी अरकाकी ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493