कोपा लिबर्टाडोरेस सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको नेक्शनल

मेडेलिन (कोलंबिया), 20 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया का क्लब एटलेटिको नेक्शनल ने 0-2 के घाटे से उबरते हुए रोसारियो सेंट्रल को कुल स्कोर 3-2 से हराते हुए कोपा लिबर्टाडोरेस के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह पहले चरण में अर्जेटीना में 1-0 से हारने के बाद नेक्शनल ने एटानसासियो गिराडरेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में बढ़त बनाई।

घरेलू मैदान पर हुए मुकाबले में नेक्शनल के लिए मध्यांतर से पहले मेकनेले टोरेस ने गोल दागा और खेल फिर से शुरू होने के पांच मिनट बाद ही एलेजांद्रो गुएरा ने एक और गोल दागा।

दोनों टीमों के बीच हालांकि, 2-2 से टाई हो रहा था, लेकिन रोसारियो ने अपने अवे गोल की बदौलत बढ़त बनाई।

रोसारियो को जीत का एहसास पाना बाकी ही था कि इंजरी टाइम के पहले मिनट में भी एस्तेबान बुर्गोस को पीला कार्ड दिखा दिया गया।

इसके बाद ओर्लाडो बेरियो ने गोल दागते हुए 95वें मिनट में नेक्शनल को बढ़त दिलाई और जीत हासिल की।

नेक्शनल का लक्ष्य अब लैटिन अमेरिका के शीर्ष क्लब प्रतियोगिता को दूसरी बार जीतने का है। क्लब ने 27 साल पहले यह खिताब जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493