कोपा सुदामेरिकाना : टेमुको से हारकर भी अंतिम-16 में लोरेंजो

सैंटियागो डी चिली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल क्लब सान लोरेंजो को भले ही चिली के क्लब डेपोर्टेस टेमुको से हार मिली हो, लेकिन इसके बावजूद उसने कोपा सुदामेरिकाना के अंतिम-16 दौर में प्रवेश हासिल कर लिया है।

लोरेंजो को बुधवार रात खेले गए एक मैच में टेमुको क्लब ने 0-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, चिली के क्लब ने माटियास डोनोसो की ओर से अतिरिक्त समय में किए गए गोल के दम पर जीत हासिल की। हालांकि, यह जीत कोनमेबोल के पहले चरण में 3-0 से मिली हार से उबर पाने के लिए काफी नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493