रियो डी जनेरियो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल क्लब कोपेकोएंसी ने इक्वाडोर के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर फर्नाडो गुरेरो और क्रिस्टीयन पेनीला के साथ करार की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुरेरो ने इक्वाडोर के क्लब लीगा दे क्विटों का साथ छोड़ते हुए कोपेकोएंसी का दामन थामा है जबकि पेनीला मेक्सिको के क्लब पाहुका से यहां पहुंचे हैं।
दोनों खिलाड़ी ब्राजीली फुटबाल परिसंघ के साथ पंजीकृत हैं। इस कारण वे शनिवार को विटोरिया के साथ होने वाले ब्राजीली सेरी-ए मैच में अपने नए क्लब के लिए खेल सकते हैं।
बीते साल नवम्बर में कोपेकोएंसी के 19 खिलाड़ी और पूरा कोचिंग स्टाफ कोलम्बिया में हुए विमान हादसे में मारे गए थे।
dharmpath.com dharmpath