कोबानी के 90 फीसदी इलाकों पर कुर्द लड़ाकों का नियंत्रण

दमिश्क, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई में कुर्द लड़ाकों ने उत्तरी सीरिया के कुर्द बहुल शहर कोबानी के 90 फीसदी इलाकों पर नियंत्रण कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से सोमवार को कहा कि बीते एक महीने से आईएस के खिलाफ लड़ाई के दौरान पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट (वाईपीजी) कोबानी के कई इलाकों से उन्हें खदेड़ने में कामयाब रहा।

ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि कोबानी में आईएस अब केवल पूर्वी छोर पर सिमटकर रह गया है। उसने कहा कि आईएस ने लगभग 140 आतंकवादियों के एक बटालियन को भेजा था, जिनमें से अधिकांश की उम्र 18 वर्ष से कम है।

उसने कहा कि इनमें से छह आतंकवादी वाईपीजी के साथ झड़प में मारे गए।

सीरिया व तुर्की की सीमा पर स्थित इस शहर पर साल 2014 के आखिर में आईएस ने घातक हमलों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।

हालांकि, अमेरिका समर्थित हवाई हमलों की मदद से कुर्द लड़ाके शहर में आईएस के नियंत्रण को कमजोर करने में सफल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493