नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के मुख्य कोच लुइस नोर्टन डी माटोस ने फीफा अंडर-17 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कोमल थाठल, अभिजीत सरकार और अनिकेत जाधव को अगले साल होने वाले एएफसी अंडर-19 चैम्पियनशिप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम में नहीं चुना है।

यह तीनों खिलाड़ी अंडर-17 विश्व कप में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक बयान में कहा है, “राजधानी में एक सप्ताह तक चले शिविर के बाद माटोस ने अपनी टीम चुन ली है जो भारत की अंडर-17 और भूटान में खेली गई सैफ अंडर-19 चैम्यिनशिप में खेलने वाली टीम का मिश्रण है।”
भारत को एएफसी क्वालीफायर में ग्रुप-डी में रखा गया है। वह अपने पहले मैच में प्रिंस मोहमेद बिन फाद स्टेडियम में चार नवंबर को साउदी अरब से भिड़ेगी। इसके बाद उसका सामना येमेन और तुर्कमेनिस्तान से छह और आठ नवंबर को इसी मैदान पर होगा।
भारतीय टीम :
गोलकीपर : धीरज सिंह, मोहम्मद नवाज, प्रभुसुखन सिंह गिल
डिफेंडर : नामग्याल भूटिया, साहिल पवार, दीपक तांगरी, आशीष राय, बोरिस सिंह, संजीव स्टालिन, अनवर अली, जितेंद्र सिंह
मिडफील्डर : अभिषेक हल्डर, प्रिंसटन रेबेलो, सुरेश सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल केपी, नौंथिंगिंगबा मीती, नोंगदाम्बा नोरेम, जैक्सन सिंह।
फॉरवर्ड : एडमंड लालरिंदिका, रौशन सिंह, लालवुम्पिया, रहीम अली
dharmpath.com dharmpath