नई दिल्ली, 20 अक्टूबर - कोयला ब्लॉक आवंटन मुद्दे पर केंद्र सरकार अध्यादेश लाने की तैयारी में है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने जल्द ही कोयला ब्लॉक आवंटन पर अध्यादेश लाने का फैसला किया है।