रियो डी जेनेरियो, 20 नवंबर (आईएएनएस)। कोरिंथियंस ने ब्राजीली सेरी-ए खिताब पर कब्जा कर लिया है।
कोरिंथियंस को यह खिताब तालिका में दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मिनेइरो को साओ पाउलो के हाथों मिली 2-4 की हार के बाद हासिल हुआ।
कोरिंथियंस ने गुरुवार को वास्को दे गामा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था लेकिन एटलेटिको की हार ने इस परिणाम को बेमानी कर दिया।
कोरिंथियंस ने 35 मैचों से 77 अंक लेकर तीन मैच बाकी रहते खिताब पर कब्जा कर लिया।
बीते 10 साल में कोरिंथियंस की यह तीसरी सेरी-ए खिताबी जीत है। अब उसके पास साओ पाउलो के बराबर कुल छह खिताब हो गए हैं।
सांतोस और पाल्मीरास ने सबसे अधिक आठ-आठ बार यह खिताब जीता है।
dharmpath.com dharmpath