रियो डी जनेरियो, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर जाडसन रोड्रिग्वेज दा सिल्वा एक बार फिर अपने पुराने के क्लब कोरिंथियंस लौटने के लिए राजी हो गए हैं।
जाडसन इससे पहले चीन के क्लब तियानजिन क्वानजिन के लिए खेल रहे थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 33 साल के जाडसन ने दो साल के लिए 125,000 डॉलर के वेतन पर कोरिंथिंयंस के साथ जुड़ने को तैयार हुए।
जाडसन ने आपसी सहमति के आधार पर तियानजिन का साथ छोड़ा था। वह 16 जनवरी को क्लब के साथ अलग हुए थे। जाडसन ने कहा था कि अब वह अपने घर में ही खेलना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath