रियो डी जनेरियो, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब कोरिंथियांस के प्रशंसक दल पाविल्हावो नोवे के साओ पाउलो स्थित मुख्यालय में आठ लोग मृत पाए गए हैं। मिलिट्री पुलिस ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया है कि यह हत्याएं रविवार को की गई।
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को जब प्रशंसक पामिरास क्लब के साथ होने वाले मैच की तैयारी में जुटे थे, तभी दो बंधूकधारी यहां आए और गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
कोरिंथियांस ब्राजील के सबसे लोकप्रिय फुटबाल क्लबों में से एक है।
dharmpath.com dharmpath